अनगड़ा (रांची): हेसातु पंचायत के सरना स्थल में रविवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के दर्जनों गांव के लोग पारंपरिक वेश भूषा में शामिल।समारोह में सभी गांव के लोगों ने अपनी-अपनी टीम के साथ प्राकृतिक और संस्कृति को बचाने की थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनगड़ा पूर्वी जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदीवासी संस्कृति को बचाने की जरूरत है। तभी हम सभी झारखंड के आदीवासी संरक्षित रह सकते हैं।

वहीं समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले समूहों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार सिकिदरी टीम,  द्वितीय पुरस्कार हेसातु पाहान टोली और तृतीय पुरस्कार दुबला बेड़ा को नगाड़ा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही  संतावना पुरस्कार के रूप में जालिमा टीम को 1500 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराज बेदिया सचिव चरण बेदिया, कोषाध्यक्ष मनोहर बेदिया, राजेश पाहन, लखिंद्र बेदिया, महेंद्र पाहन, श्यामसुंदर बेदिया, मुखिया अनिता बारला, किरण देवी, ग्राम प्रधान निर्मल करमाली, सबुरनाथ पाहन सहित अन्य ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!