लोकतंत्र के पर्व में हों शामिल, मतदाताओं को बताएं मतदान का महत्व : चंदन कुमार 

रामगढ़: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि 20 मई 2024 निर्धारित है। रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कई  प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में रविवार को  मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाए गए खोरठा गीत का  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में लोकार्पण किया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी से लोकतंत्र के पर्व में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अन्य मतदाताओं को भी उनके मतदान के महत्व के प्रति जागरुक करने की अपील की। 

अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी  आशीष गंगवार, निर्वाची पदाधिकारी 22 बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता  दीप्ति प्रियंका कुजूर, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!