हजारीबाग: डाड़ी प्रखंड के रेलीगड़ा में बुधवार को एसटी-एससी विकास मंच के तत्वावधान में नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सह महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। उनकी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि दी।

अवसर पर प्रदीप रजक ने सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि सावित्रीबाई फुले आजीवन महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती रहीं। देश की महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में उनका योगदान सर्वोपरि है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में कुरितियों को दूर किया जा सकता है और समतामूलक समाज की परिकल्पना साकार की जा सकती है।

मौके पर सूरजमनी देवी, प्रमिला देवी, प्रियंका कुमारी, मौसम कुमारी, बहादुर बेदिया, प्रदीप रजक, मनोज राम, धर्मेंद्र लोहार, गोपाल वर्धा, शंकर बेदिया, नरेश पासवान, शिवनारायण मांझी, लालदेव किस्कू, समीर मुर्मू, शशि कुमार, विक्की करमाली, अरविंद करमाली, आर्यन, क्रिश सहित कई उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!