रामगढ़: भुरकुंडा के समाजसेवी शिवनरेश पांडेय का निधन रविवार की रात तकरीबन 09:30 बजे हो गया। वे 90 वर्ष के थे और एक अरसे से बिमार चल रहे थे। उनके निधन से भुरकुंडा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सोमवार की सुबह से हुरूंगढा स्थित उनके आवास पर शोक संतप्त लोगों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर 12.00 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकली गई। जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। गिद्दी दामोदर नदी घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। जहां उनके बड़े पुत्र बबन पांडेय ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं ए’ला एग्लाइज विद्यालय में शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बताते चले कि स्व. शिव नरेश पांडेय सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी थे। साथ ही वे ए’ला एग्लाइज विद्यालय समिति सदस्य भी थे। वे लंबे समय तक जनसंघ और आरएसएस से भी जुड़ रहे थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रही है।

अंतिम यात्रा में परिजन प्रहलाद पांडेय, विक्रमादित्य पांडेय, कृष्ण कन्हैया पांडेय, धर्मराज पांडेय, अमन पांडेय, आकाश पांडेय सहित योगेंद्र पाठक, विनय सिंह चौहान, मुन्ना ओझा, गिरधारी गोप शंकर विश्वकर्मा, संतोष मिश्रा, रॉबिन मुखर्जी, महेंद्र सोनी, डब्लू पांडेय, अशोक कुमार, श्याम किशोर पांडेय,  पवन कुमार, रविंद्र कुमार, धनंजय शुक्ला, आरपी खान, प्रेम कुमार साहू, भुवनेश्वर साहू, उदय सिंह, सुरेंद्र यादव, भोला खान, अजय साहू, संतोष कुमार, पुलेंद्र सिंह, दर्शन गंजू, नितेश ओझा, विद्या ओझा, पारीक कुमार, राजकिशोर पांडेय, सतीश मोहन मिश्रा, अनिल दुबे, मनोज राम, अनिल पासवान, प्रदीप मांझी सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!