रांची : अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा टोली में भतीजे ने अपने सगे चाचा की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह छह बजे के लगभग बिरसा मुंडा (35वर्ष) अपने चाचा घोघाल मुंडा(55वर्ष) के घर पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान बिरसा मुंडा वहां पड़ी दावली से घोघाल मुंडा पर वार कर दिया। जिससे घोघाल मुंडा की मौके पर ही मौत हो गयी। मामले की सूचना पर अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार जोन्हा टोली पहुंचे। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। चाचा-भतीजे के बीच विवाद के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
