सिद्दो-कान्हू मैदान में 24 अक्टूबर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
रामगढ़: होमगार्ड बहाली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों का डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने गुरुवार को जायजा लिया। जिला प्रशासन की टीम के साथ उन्होंने संयुक्त रूप से परीक्षा स्थल सिद्दो-कान्हू मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, कमांडेंट होमगार्ड नीलिमा सुरीन, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मनीष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जानें प्रखंडवार परीक्षा की तिथि • दुलमी प्रखंड (कुल 2043) : पुरुष (1113) – 24 अक्टूबर, महिला (930) – 25 अक्टूबर • मांडू प्रखंड (कुल 2619) : पुरुष (1479) – 26 अक्टूबर, महिला (1140) – 27 अक्टूबर • पतरातू प्रखंड (कुल 2264) : पुरुष (1344) – 28 अक्टूबर, महिला (920) – 29 अक्टूबर • रामगढ़ प्रखंड (कुल 918) : पुरुष (490) और महिला (428) – 30 अक्टूबर • गोला प्रखंड (कुल 3349) : पुरुष (1910) – 31 अक्टूबर, महिला (1439) – 2 नवंबर • चितरपुर प्रखंड (कुल 480) : पुरुष (282) और महिला (198) – 2 नवंबर • शहरी गैर तकनीकी (कुल 2592) : पुरुष (1250) – 3 नवंबर, महिला (1342) – 4 नवंबर • शहरी तकनीकी (कुल 1026) : पुरुष (843) और महिला (183) – 5 नवंबर |

