भाजपा की नीति और नीयत की है जीत : बाबूलाल मरांडी

रांंची: तीन राज्यों में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। झारखंड भाजपा के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। रविवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ प्रदेश कार्यालय पर नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हुआ। सभी ने एक दूसरे को भगवा गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत जश्न मनाया।

अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह भाजपा की नीति और नियत की जीत हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर लोगों ने अपना भरोसा जताया है। मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्य में भाजपा को मिले मजबूत जनादेश से भारत की राजनीति को नई दिशा दी है। 

मौके पर  राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, रविन्द्र राय, गंगोत्री कुजूर, सीपी सिंह, राकेश प्रसाद, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, अशोक बड़ाईक, तारिक इमरान, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश सिंह, आरती कुजूर, किसलय तिवारी, अनवर हयात, नीरज पासवान,अजय मारू, उमा शंकर केडिया, सीमा शर्मा, उषा पांडेय, पुनीता राय, सत्यनारायण सिंह, अरविंद सिंह, सुनील साहू, कृपा शंकर सिंह, संजय जायसवाल, प्रमोद मिश्रा, सांवरमल अग्रवाल, रविनाथ किशोर, मुकेश मुक्ता, अरुण झा, चंद्रप्रकाश, संदीप वर्मा, सुरेश वर्मा, वरुण साहू, बलराम सिंह,ललित ओझा, रमाकांत महतो, गुनानंद महतो, रोमित नारायण सिंह, सीमा सिंह सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!