लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से पुनः बनेगी भाजपा की सरकार:  प्रकाश राम

लातेहार: चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तीन राज्य में भाजपा की प्रचंड जीत से बालूमाथ भाजपा कार्यालय और मुरपा मोड़ चौक पर भाजपाईयों ने जश्न मनाया। 

अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा की जीत पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश राम ने कहा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम से यह संकेत मिल चुका है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से पुनः भाजपा सरकार बनाएगी और एक बार फिर माननीय नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 

मौके पर बालूमाथ मंडल भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, पूर्व भाजपा बीस सूत्री अधयक्ष रविन्द्र सिन्हा, सुनिल पांडेय, रामकुमार गुप्ता, शैलेश सिंह, अमित कुमार, मुकेश सिंह, सुरज साह, विजय यादव, प्रदीप यादव, मनोज यादव, गंगेश्वर यादव, रघुनन्दन सोनी, अखिलेश भोक्ता, त्रीवेणी साहु सहित कई लोग मौजूद थे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!