Gangster Aman Singh shot dead in Dhanbad jail

धनबाद: जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार किसी अन्य कैदी ने अमन सिंह को ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी है। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर धनबाद डीसी और एसएसपी सदलबल जेल पहुंचे और छानबीन शुरू की। जेल में गोलीमार कर की गई हत्या से जेल के बंदियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया है। हत्या किसने की और जेल में हथियार कैसे पहुंचा, इसका आधिकारिक खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।

बताते चले कि धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में अमन सिंह को 2017 में यूपी से गिरफ्तार किया गया था। उसपर हत्या और रंगदारी सहित 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके जेल से भी गिरोह का संचालन कर रंगदारी वसूलने की बातें भी चर्चा में रही हैं।

इधर, अमन सिंह की हत्या से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर किसी जेलकर्मी की मिलीभगत के भी कयास लगाये जा रहे हैं। फिलहाल जांच-पड़ताल चल रही है।

By Admin

error: Content is protected !!