Upsc Result: संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया। आयोग ने कुल  विभिन्न सेवाओं में नियुक्त के लिए कुल 1009 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की है। जिसमें 284 महिलाएं और 725 पुरूष शामिल हैं।

परीक्षा में उत्तीर्ण शीर्ष पांच उम्मीदवारों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं। प्रयागराज की शक्ति दूबे ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि बड़ौदा की हर्षिता गोयल को दूसरा और वेल्लोर के डोंगरे अर्चित पराग को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

बताते चलें कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 बीते 16 जून 2024 को आयोजित की गई। जिसमें कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। जबकि 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,627 उम्मीदवार आहर्ता प्राप्त कर सितंबर 2024 में आयोजित मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 2845 उम्मीदवार साक्षात्कार की आहर्ता प्राप्त कर सकें।

Upsc result: सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। 15 दिनों के अंदर वेबसाइट पर उम्मीदवार अपने अंक भी देख सकेंगे।

By Admin

error: Content is protected !!