बड़कागांव : मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उरीमारी पंचायत सचिवालय में शनिवार को आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान एमटीएस तरुण शर्मा ने बताया कि जरजरा की कुल आबादी 19703 को सहिया और आंगनबाड़ी सेविका को अपने सामने दवा खिलाना है। जिसमें 2 से 5 साल के बच्चे को डीईसी एक गोली, अलबेंडाजोल एक गोली, 6 से 14 साल को डीईसी दो गोली, अलबेंडाजोल एक गोली एवं 15 से ऊपर को डीईसी तीन गोली और अलबेंडाजोल एक गोली खिलाना है। वहीं प्रशिक्षण में शामिल सभी लोगों को बताया गया कि गर्भवती महिला या 2 वर्ष से नीचे के बच्चे को डीईसी की गोली नहीं देना है। एमटीएस तरुण शर्मा ने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधियों से सहयोग के बिना लक्ष्य तक पहुंचना संभव नहीं है, ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों की भी जिम्मेवारी बनती है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करके दवा खाने के लिए प्रेरित करें। वहीं प्रशिक्षण के दौरान टी.बी से संबंधित भी जानकारी दिया गया। उन्हें बताया गया कि टी.बी. का लक्षण मिलने पर उस व्यक्ति के बलगम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जांच के लिए भेजना है। मौके पर मुख्य रूप से उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, वार्ड सदस्य फूलमती देवी, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर अशोक कुमार, गोपी महतो, एएनएम अर्चना टोप्पो, संध्या रानी, सहिया साथी लक्ष्मी देवी, सहिया कलावती देवी, हेमंती देवी, चंचला देवी, रूपा देवी, प्रिया हेम्ब्रोम, फुलचिमिया देवी, आरती देवी, रेणु देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, रूपा देवी, सुनीता बेसरा, सुशीला देवी, आरती देवी, रतनी देवी, संध्या कुमारी, शकुंतला देवी, रुक्मणी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!