हजारीबाग : इचाक प्रखंड के डाढ़ा गांव में मॉडल स्कूल भवन का उद्घाटन शनिवार को बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, प्रमुख सरिता देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार एवं भाजपा नेता बटेश्वर मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में मॉडल स्कूल संचालित होने से गांव के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा पाने का लाभ मिलेगा। जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि मॉडल स्कूल में शिक्षा जीवन की पूंजी है इसलिए गांव के बच्चे एवं अभिभावक शिक्षा का महत्व को समझें। इसके अलावा प्रमुख पार्वती देवी, भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, मुखिया सुनीता देवी, उमेश प्रसाद, नंदकिशोर मेहता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके साथ ही मॉडल विद्यालय को अपना भवन में शिफ्ट किया गया। पहले मॉडल स्कूल नव प्राथमिक विद्यालय कुटुमसुकरी में सीमित संसाधन में चलाया जा रहा था। मंच संचालन समाजसेवी दयानंद कुमार ने किया। मौके पर बीईईओ बंशीधर राम, मुखिया सुनीता देवी, नंदकिशोर मेहता, संगीता देवी, उमेश प्रसाद, किरण देवी, सीता देवी, गौतम नारायण सिंह, अशोक यादव, मणिलाल तुरी, सुनील मेहता, बीआरपी नरसिंह महतो, शिक्षक राकेश कुमार, चितरंजन दास, सेवा राम, सत्येंद्र कुमार, संजय मेहता, पंकज कुमार, सत्येंद्र पांडेय, सीताराम मेहता, गानों प्रसाद मेहता, विशेश्वर प्रसाद मेहता, सत्येंद्र प्रसाद मेहता, महरू महतो, तालेश्वर प्रसाद मेहता, पुरण महतो, छोटी प्रसाद मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!