training under krishi ganhna ​​in latehartraining under krishi ganhna ​​in latehar

रिपोर्ट – संजय राम

लातेहार: 11वीं कृषि गणना 2021-22 के तहत आज समाहरणालय सभागार में अंचल अधिकारियों, अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी और उपायुक्त भोर सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं। 2021-22 की कृषि जनगणना कृषि के संरचनात्मक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने का कार्य करेगी। यह जनगणना चरणबद्ध तरीके से पूरी की जानी है और इसमें तीन चरण शामिल हैं। योजना का पहला चरण पूर्ण गणना अध्ययन पर आधारित है, जबकि अन्य दो चरण सर्वेक्षण अध्ययन पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि डेटा संग्रह में नवीनतम तकनीक का उपयोग है। डेटा संग्रह प्रक्रिया सटीक और कुशल होनी चाहिए, क्योंकि यह सभी गांवों (100% कवरेज) में पूर्ण गणना के आधार पर कृषि जनगणना करने में भी सक्षम होगी। उन्होंने समय पर जनगणना पूरी करने के महत्व पर भी जोर दिया।

मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को ध्यान पूर्वक सुनने की बात कही एवं कृषि गणना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में कृषि गणना का कार्य पूरी जिम्मेवारी व ईमानदारी के साथ करना सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण के दौरान सभी को कृषि गणना 2021-22 के तहत भारत सरकार के आधिकारिक कृषि वेबसाइट एवं वेब एप्लीकेशन के माध्यम से किए जाने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

मौके पर सभी को यूजर आईडी क्रिएशन, अंचल अधिकारी, सुपरवाइजर व राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा उनके क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कृषि गणना हेतु संबंधित वेबसाइट अथवा एंड्राइड एप्लीकेशन पर अंकित किए जाने वाले जानकारियों की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।

इस दौरान उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंधन लांग, अंचल अधिकारियों, अंचल निरीक्षकों,राजस्व उपनिरीक्षकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-

By Admin

error: Content is protected !!