• बड़कागांव, केरेडारी एवं डाडीकला प्रखंड के 53 मुखिया प्रशिक्षण में हुए शामिल

बड़कागांव: पंचायती राज विभाग के निर्देशन में हजारीबाग ज़िला के प्रखंड बड़कागांव, केरेडारी, एवं डाडीकला के 53 मुखिया का दो दिवसीय प्रशिक्षण बड़कागांव प्रखंड सभागार में शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का विधिवत शुभारम्भ प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, उरीमारी मुखिया कमला देवी, कांडतारी मुखिया सह मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ महतो, प्रखण्ड समन्वयक आशीष कुमार पासवान एवं राहुल राज सहित अन्य मुखियागण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखिया को पंचायत राज के प्रखंड समन्वयक प्रशिक्षण दे रहे हैं। सबकी योजना सबका विकास अभियान 2023 के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक योजना के निर्माण हेतु , जीपीडीपी-एलएसडीजी से संबंधित विषय/थीम के चयन से संबंधित क्षमता विकास के लिए दो दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया ।

दो दिन में आठ सत्र का होगा आयोजन

वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक योजना के निर्माण हेतु जीपीडीपी-एलएसडीजी से संबंधित विषय/थीम के चयन से संबंधित क्षमता विकास हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण में कुल आठ सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रत्येक दिन चार सत्र का आयोजन होगी। प्रथम दिन के प्रशिक्षण की शुरुआत मुखियाओं के स्वागत एवं एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर किया गया।प्रशिक्षण के शुरुआत से पूर्व उपस्थित सभी मुखिया को प्रशिक्षण का उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया । 

वहीं मुखिया का 10 छोटे-छोटे ग्रुप बनाते हुए ग्रुपवार चार्ट पेपर पर सभी सुविधाओं से युक्त सपने का ग्राम पंचायत तैयार कर प्रस्तुति दी गई। साथ ही सभी मुखिया के मध्य सपनों का अच्छा ग्राम पंचायत बनाने में उत्पन्न होनी वाली चुनौतियाँ/मुद्दों एवं समाधान के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की गई।प्रशिक्षण के अगले सत्र में 10 सदस्यों का ग्रुप बनाते हुए ग्राम सभा के माध्यम से चयनित गतिविधि का प्राथमिकीकरण किया गया।

अंतिम सत्र में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्थानीय सतत विकास लक्ष्य के सभी विषयों/थीम पर विस्तृत रूप से प्रस्तुति दी गई। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुखिया को स्थानीय सतत विकास लक्ष्य के गतिविधियों की पहचान,स्थानीय सतत विकास लक्ष्य के सभी नौ थीम पर शॉर्ट वीडियो का प्रदर्शन,ग्राम पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना,ग्राम पंचायत समन्वय समिति, ज्ञान केंद्र एवं डिजिटल पंचायत के बारे में विस्तृत रूप से बताया जायेगा।

प्रखण्ड समन्वयक सह प्रशिक्षक आशीष कुमार पासवान ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड के 23 पंचायत, केरेडारी प्रखंड के 16 पंचायत, एवं डाडीकला के 12 पंचायत के कुल 53 मुखिया इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!