रांची: लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी में पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 8 जिंदा गोली और बाइक जब्त किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में अमृत उरांव (26 वर्ष) पिता रंथु उरांव निवासी जोभिया, थाना लातेहार और माशूक अंसारी (23 वर्ष) पिता मोमिन अंसारी निवासी ब्रह्मणी थाना चंदवा निवासी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात राहुल सिंह आपराधिक गिरोह के सदस्य लेवी कि मंशा से किसी घटना को अंजाम देने ब्रह्मणी से चंदवा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने सदलबल वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक (JH 19D 4456) पर सवार दोनों अभियुक्तों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि अमृत उरांव पर चंदवा थाना में कांड संख्या 95/2025 दिनांक 02-05-2025 के तहत जोभिया निवासी उपेंद्र उरांव (31 वर्ष) की गोली मारकर हत्या करने से संबंधित मामला भी दर्ज हैं।

By Admin

error: Content is protected !!