रिम्स के बाथरूम का ग्रिल तोड़ भाग गये दो कैदीTwo prisoners escaped by breaking the grill of RIMS's bathroom

रांंची : रिम्स में इलाज करा रहे दो कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़कर भाग निकले हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कैदियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार उग्रवादी अमित उरांव और छेड़खानी का आरोपी मशरूर आलम शनिवार की रात बाथरूम का ग्रिल तोड़कर फरार हो गये है।

लोहरदगा निवासी उग्रवादी अमित उरांव को गुमला पुलिस ने बिशुनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 34/20 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बीते 19 जुलाई को उसे ईलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

वहीं छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार मशरूर आलम को हजारीबाग जेल से रिम्स इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। रिम्स के कैदी वार्ड से दोनों कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस छानबीन में लगी है।

अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। संभावित रास्तों पर पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है।

By Admin