एक कार और तीन बाइक को चपेट में लिया 

रांची: पिठौरिया थाना अंतर्गत बुचा घाटी में रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित एलपी ट्रक की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। बेकाबू ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर तीन बाइकों को चपेट में ले लिया। घटना दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे की बताई जाती है। 

मिली जानकारी के अनुसार पिठोरिया से पतरातू की ओर जा रहा ट्रक (WB 19 J 7718) बुचा घाटी के मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने पहले कार (WB 38 AY 4739) को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर आ रही  बाइक (JH 01 GH 1016), बाइक (JH 01 BB 3022) और (CG 16 CR 9783) को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक बाइक ट्रक में फंसकर सैकड़ों मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार और बाइक को काफी क्षति पहुंची। 

मृतकों की पहचान बड़कागांव केरेडारी निवासी अंकित कुमार और पलामू के हैदरनगर निवासी गोपाल राम के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजे गए हैं। घायलों की पहचान नहीं हो सकी है, उन्होंने इलाज के लिए भेजा गया है।‌ मामले की सूचना पर पहुंची पिठोरिया पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। दुर्घटना की जांच पड़ताल चल रही है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!