बड़कागांव : सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत उरीमारी वेश वर्कशॉप, पोटंगा वर्कशॉप, फिल्टर प्लांट, महाप्रबंधक कार्यालय सहित कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया।

पूजा को लेकर कई जगह पंडाल निर्माण कर सजावट की गई है। जिसमें उरीमारी परियोजना के पोटंगा वर्कशॉप में बने पूजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यह पंडाल चंद्रयान प्रारूप में बनाया गया है। पंडाल के साथ-साथ यहां की साजों सजावट और विद्युत सज्जा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा होने के साथ ही लोगों की भीड़ पूजा पंडाल में उमड़ने लगी। उरीमारी पोटंगा वर्कशॉप में महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी, त्रिधा महिला मंडल बरका सयाल प्रक्षेत्र, जागृति महिला मंडल उरीमारी परियोजना, एसीसी, वेलफेयर, सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों सहित कई लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष नतमस्तक होकर सभी के लिए प्रार्थना किया। संध्या आरती के समय परियोजना के कर्मियों के साथ साथ आस पास के ग्रामीणों की भीड़ देखते ही बन रही। पूजा के मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

वहीं पोटंगा वर्कशॉप में आगामी 20 सितंबर को सुबह नौ बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन एवं 21 सितंबर को दस बजे भंडारे के साथ संपन्न हो जाएगा। वहीं सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में हो रहे पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। मौके पर प्रक्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!