हजारीबाग : टाटिझरिया के सिवाना नदी पुल से शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना 6 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बस गिरडीह से बगोदर के रास्ते रांची जा रही थी। एनएन 100 पर दारू क्षेत्र के सिवाना नदी के पुल परयात्रियों से भरी बस में तकनीकी खराबी के कारण बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को निकाला जा सका। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। बस में 52 लोग सवार बताये जाते हैं। हालांकि मौत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

By Admin

error: Content is protected !!