बरवाडीह (लातेहार) : प्रखंड सह अंचल परिसर में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में पहली सफ्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जिसके तहत सामाजिक सुरक्षा योजना एवं अन्य सभी तरह के कार्यों से जुड़ें लाभुकों के मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली गई। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लोगों के कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर ऑन स्पॉट समाधान किया गया। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सहाय ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाना है।