प्रयागराज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं। जहां उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही उन्होंने जल में नारियल और फूल अर्पित कर सर्व मंगलकामना की। इससे पूर्व उन्होंने त्रिवेणी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत गंगा पूजन कर चुनरी भी अर्पित की।

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ के अलौकिक वातावरण में माँ गंगा, यमुना और अंतः सलिला सरस्वती के पावन संगम में आज स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धा और विश्वास का यह विशाल समागम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत और जीवंत प्रतीक है। महाकुंभ मानवता को एकता और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। माँ गंगा से मेरी प्रार्थना है कि वे सब पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख और शांति का संचार करती रहें।

 

Image courtesy social media 

By Admin

error: Content is protected !!