khabarcell.com

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के  कुल्लू में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। सैंज घाटी में सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे हुई इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें कई स्कूली बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। जानकारीी के अनुसार प्राईवेट बस HP 30 A 0646 कुल्लू से सैंज की ओर जा रही थी। इस दौरान सुबह आठ बजे सैंज घाटी में बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 45 लोग सवार बताये जा रहे हैं। घटना पर प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

By Admin

error: Content is protected !!