समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का निधनMulayam Singh Yadav passes away

Khabarcell.com

Mulayam singh passes away :

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली। बीते 22अगस्त को मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।स्थिति बिगड़ने पर बीते एक अक्टूबर को उन्हें आइसीयू में एडमिट किया गया था। उनके फेफड़े में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ बताई जा रही है।

मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह के निधन पर राजनैतिक गलियारे में शोक की लहर है। देश के दिग्गज नेताओं और गणमान्य हस्तियों ने उनके निधन पर गहरी शोक संंवेदना जताई है।

बताते चले कि मुलायम सिंह का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। 1967 में मुलायम सिंह पहली बार विधायक और  1989 को पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी योगदान दिया। उनके निधन पर यूपी तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

By Admin