Pope Francis death: ईसाई धर्मगुरु और रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस (88 वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। वेटिकन के समयानुसार में उन्होंने सुबह 07:35 अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वे एक अरसे से फेफड़ों के संक्रमण की समस्या जूझ रहे थे। उनके निधन पर विश्व की गणमान्य हस्तियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पोप फ्रांसिस पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे। वे वर्ष 2013 में वेटिकन में रोमन कैथोलिक चर्च मुख्यालय के 266वें पोप बने थे। उनका जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना के फ्लोरेंस में हुआ था। वे 33 वर्ष की आयु में पादरी बने थे। इससे पूर्व पोप फ्रांसिस को जॉर्ज मारियो बेरगोलियो के नाम से जाना जाता था।