EPFO News : कर्मचारी भविष्य निधी संगठन ने फरवरी 2025 तक का पेरोल डाटा जारी किया है। जिसमें 16.10 लाख सदस्यों की वृद्धि हुई है। फरवरी में तकरीबन 7.39 नये सदस्यों को जोड़ा गया है। जिसमें 18 से 25 के आयु वर्ग में 4.27 लाख नये सदस्य जोड़े गए हैं। जो फरवरी में जोड़े गए कुल नये सदस्यों का 57.71 प्रतिशत है।फरवरी 2024 की तुलना में 3.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा फरवरी 2025 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए पेरोल वृद्धि लगभग 6.78 लाख है, जो पिछले वर्ष फरवरी 2024 की तुलना में 3.01 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

बाहर हुए सदस्यों को पुनः जोड़ा गया 

ईपीएफओ से लगभग 13.18 लाख सदस्य जो पहले बाहर हो गए थे, उन्हें फरवरी 2025 में फिर से से जोड़ दिया गया है। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और पुनः ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। उन्होंने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।

महिला सदस्यों में भी हुई वृद्धि

फरवरी 2025 में लगभग 2.08 लाख नई महिला ग्राहक ईपीएफओ में शामिल हुईं। यह फरवरी 2024 की तुलना में 1.26 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा महीने के दौरान कुल महिला पेरोल वृद्धि लगभग 3.37 लाख रही, जो फरवरी 2024 की तुलना में 9.23 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि है।

EPFO में राज्यवार योगदान

पेरोल डेटा के अनुसार शीर्ष पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कुल पेरोल में लगभग 59.75 प्रतिशत की वृद्धि की है। जिन्होंने महीने के दौरान कुल लगभग 9.62 लाख शुद्ध पेरोल जोड़े हैं। सभी राज्यों में से महाराष्ट्र माह के दौरान 20.90 प्रतिशत कुल पेरोल जोड़कर पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश ने माह के दौरान कुल पेरोल में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है।

By Admin

error: Content is protected !!