सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्रीSukhwinder Singh became the CM of Himachal Pradesh

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपद ली। रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने शपथ दिलाई। अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई वरीष्ठ नेता मौजूद रहे। 

सुखविंदर सिंह ने एक बजकर 50 मिनट पर हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही बतौर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शपथ ली।

वहीं मुख्यमंत्री पद की दौड़ शामिल बताई जा रही प्रतिभा सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने किसी प्रकार की नाराजगी से इन्कार किया है।

बताते चले कि हिमाचल प्रदेश में मिले बहुमत के बाद मुख्यमंत्री चेहरे के शिमला में बैठक हुई। जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर सहमति बनी।

By Admin