Congress got majority in himachal pradeshCongress got majority in himachal pradesh

कांग्रेस 40 और भाजपा ने जीती 25 सीटें

Khabarcell.com

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इसबार कांग्रेस को बहुमत मिला है। कुल 68 सीटों में से कांग्रेस पार्टी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज किया है। जबकि इसबार भाजपा को 25 सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी है। अन्य के खाते में तीन सीटें आई है। जबकि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में खाता भी नहीं खोल सकी। 2017 चुनाव की तुलना में कांग्रेस को 19 सीटों पर बढ़त मिली है।

हालांकि हिमाचल का हर दूसरे विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का रिकार्ड रहा है। चुनाव परिणाम के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। जयराम ठाकुर ने लगातार सातवीं बार चुनाव जीता है। उन्होंने सराज सीट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी के चेतराम ठाकुर को हराया है। इधर, विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में सीएम कैंडिडेट के लिए कवायद शुरू हो गई है।

चुनाव परिणाम पर  प्रधानमंत्री मोदी ने जनादेश का सम्मान करते हुए कहा है कि हम राज्य की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की जीत पर हिमाचल की जनता का आभार जताया है। 

By Admin

error: Content is protected !!