झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने रामगढ़ में किया आक्रोश सम्मेलन

 

मान-सम्मान और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

रामगढ़: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने मंगलवार को रोटरी क्लब के सभागार में आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, चतरा जिले से मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इससे पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू के नेतृत्व में सभी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दामोदर नदी के  निकट महात्मा गांधी समाधि स्थल और गांधी चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आक्रोश सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि हमलोगों ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी है। अब समाज के मान-सम्मान और अधिकार के लिए लड़ रहे हैं।  जब तक वैश्यों को उनका हक नहीं मिल जाता है, हर स्तर की लड़ाई जारी रखी जायेगी।

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी रेखा मंडल ने कहा कि अलग राज्य के लिए मेरे पति मणींद्रनाथ मंडल ने शहादत दिया है। अब वैश्य और ओबीसी के लिए मुझे भी शहादत देनी पड़ी तो मैं तैयार हूँ। लेकिन अपने अधिकार के लिए संघर्ष करती रहूंगी।

 सम्मेलन के दौरान दो प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें आज 30 जनवरी को मोर्चा के पूर्व घोषित भूख हड़ताल कार्यक्रम को जिला और अनुमंडल प्रशासन से स्वीकृति नहीं दिए जाने की निंदा की गई। कहा गया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र के माध्यम से की जाएंगी। वहीं दूसरे प्रस्ताव में ओबीसी को 27% आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, छोटे दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्यों की लूटी गयी जमीन को वापस दिलाने आदि मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।

 सम्मेलन को इन्होंने किया संबोधित

आक्रोश सम्मेलन को वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, रामसेवक प्रसाद, डॉ. माधवचंद्र मंडल, हरेलाल मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता सहदेव चौधरी, लक्ष्मण साहु, दिनेश्वर साहु, उप प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, दिनेश्वर मंडल, नंदलाल साहु, जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु (रांची), राजकुमार मंडल (बोकारो), बसंत प्रसाद साहु (रामगढ़), राजाराम प्रसाद, प्रीतम साहु आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में रामाशंकर राजन, लखन अग्रवाल, नंदकिशोर भगत, लगनू साहु, प्रेम प्रकाश गुप्ता, मुकेशलाल सिंदूरिया, भुनेश्वर साव, आर. डी. साहु, जितेंद्र साहु, दिलीप भगत, नंदकिशोर साहु, ओम प्रकाश साव, सुबोध कुमार, कुलदीप कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, भरत केशरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति कुमारी साहा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, गीता देवी, संजय प्रसाद, दीपक प्रसाद, अमित साहु, हरेराम साव सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By Admin

error: Content is protected !!