Know when lunar eclipse 2023 will occur tonightप्रतीकात्मक तस्वीर- pixabay

चंद्रग्रहण 2023: इस वर्ष का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज शरद पूर्णिमा की रात लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण मेष राशि और अश्विन नक्षत्र में लगने जा रहा है। 

चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर लगेगा। जबकि 02 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा पृथ्वी की छाया से बाहर आ जाएगा। वहीं चंद्रग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

जानकारों की मानें तो चंद्रग्रहण भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। वहीं यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिकी, पूर्वोत्तर दक्षिण अमेरिका से भी देखा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें – चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराकर की शानदार शुरुआत

वहीं शरद पूर्णिमा में चंद्रमा की रौशनी में खीर रखने की परंपरा रही है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रौशनी में रखा खीर खाने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। चूंकि आज रात आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद ही खीर चंद्रमा की रौशनी में रखना चाहिए।

By Admin

error: Content is protected !!