Market will be decorated on Dhanteras, buy wiselyMarket will be decorated on Dhanteras, buy wisely

Khabarcell.com

Dhanteras: दीपावली की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही मानी जाती है। इस दिन देव धनवंतरी, देव कुबेर और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। इस बार धनतेरस  23 अक्टूबर को मनाई जा रही है।

धनतरेस (Dhanteras) इस वर्ष 22 अक्टूबर को शाम 06.03 बजे से शुरु होकर त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को शाम 06.04 बजे तक मनाई जाएगी। खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ माने जा रहे हैं।

इस दिन सोना-चांदी, वाहन, घरेलु उपयोग के उपकरण, बरतन आदि खरीदने की मान्यता है।। ऐसे में सामर्थ्य के अनुसार जरूरी चीजों की खरीदारी बेहतर।  धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना अधिक शुभ माना जाता है। इस दिन घर में नया झाड़ू लाना उत्तम माना जाता है। सोने-चांदी के अलावा धातु में पित्तल और कांसे की बनी चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। घरेलु उपयोग के लिए जरूरी उपकरण मोबाइल, टीवी, मिक्सी आदि की खरीदारी भी की जा सकती है। 

धनतेरस के दिन दुकानों में भीड़ अधिक होती है लेकिन खरीदारी की जल्दबाजी में कोई गलती न करें। बाजार में वस्तुओं के मूल्य और क्वालिटी को लेकर सचेत जरूर रहें।

धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा के उपरांत पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही धनतेरस पर पूजा घर और घर की चौखट पर दीप जरूर जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

 

Disclaimer: उपरोक्त लेख प्राप्त जानकारी और मान्यताओं के आधार पर लिखी गई है। khabarcell इसकी सत्यता और विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। अपने स्वविवेक से निर्णय लें। 

By Admin

error: Content is protected !!