बड़कागांव: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत डीएवी उरीमारी में शनिवार को दो दिवसीय कलस्टर लेवल खो- खो और स्केटिंग टूर्नामेंट आरंभ हुआ। जिसमें डीएवी झारखंड जोन-F के डीएवी हजारीबाग, डीएवी उरीमारी, डीएवी गिद्दी, डीएवी कोडरमा, डीएवी भरेचनगर, डीएवी गिद्दी और डीएवी भवनाथपुर के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीसीएल उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार और डीएवी उरीमारी के प्राचार्य उत्तम कुमार राय सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर टूर्नामेंट आरंभ किया। अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहि छात्र-छात्राओं ने शानदार परेड किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार राय ने कहा कि हमारे जोन के बच्चे सभी तरह के प्रतिस्पर्धाओं में अपने-अपने स्कूलों का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें। हार और जीत खेल के दो पहलू हैं, जिसमें कोई एक टीम जीतती है और दूसरी टीम को हार मिलती है। खेल के इस महाकुंभ में हमें एक अच्छी खेल भावना दिखानी चाहिए और एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।
वहीं पहले दिन खो-खो अंडर 19 बालिका वर्ग में डीएवी उरीमारी विजेता रहा, जबकि डीएवी भरेचनगर उपविजेता रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में डीएवी उरीमारी की टीम विजेता बनी, जबकि डीएवी बरही की टीम उपविजेता रही। खबर लिखे जाने तक अन्य वर्गों में प्रतिस्पर्धा जारी रही।
अवसर पर भुरकुंडा में रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर मतकमा चौक के निकट स्केटिंग के कई वर्गों में प्रतिस्पर्धा हुई। रविवार को प्रतिस्पर्धा के परिणाम जारी किए जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
मौके पर डीएवी झारखण्ड जोन-एफ के क्षेत्रीय उप निदेशक निशिकंता कर, डीएवी भवनाथपुर प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा, डीएवी गिद्दी एमपी चटर्जी, रश्मि तिवारी, वसीम रजा, शंकर प्रसाद मंडल, एलबी यादव, असीम घटक, बीएन प्रसाद, एसके पांडेय, आरआर गुप्ता, नीतू कुमारी, बबीता कुमारी, एके सिंह, राजकुमार, गुरजीत, शशि सहित कई मौजूद थे।