रामगढ़: आगामी बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को बासल थाना में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता और संचालन बांसल थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने किया। बैठक में बकरीद पर्व शांति और सद्भावपूर्ण माहौल मनाने की अपील की गई।
बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार के वाद-विवाद से बचें और असामाजिक गतिविधियों की सूचना अविलंब पुलिस को दें। वहीं थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह और भ्रामक चीजें पोस्ट नहीं करें। शांति-व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अरूण कुमार, भोला मुंडा, राजेंद्र ठाकुर, शिव प्रसाद मुंडा, विजय मुंडा, लखन मुंडा, चरेंद्र बेदिया, अनिल कुमार यादव, मो. कय्युम अंसारी, संजय करमाली, लाल मोहन मुंडा, जुगेश करमाली, समशुल हक, अजमुद्दीन अंसारी, सहित अन्य उपस्थित थे।
