धनबाद: रेलवे अधिकारी क्लब धनबाद में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप- 2026 का बुधवार को समापन हुआ । समापन समारोह का शुभारम्भ पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन धनबाद मंडल की अध्यक्षा  प्रिया मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अवसर पर बच्चों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

अवसर पर पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन धनबाद मंडल की अध्यक्षा एवं मनोवैज्ञानिक/काउंसलर प्रिया मिश्र द्वारा “पेरेंटिंग एवं जेंटल पेरेंटिंग : मिथक, तथ्य और सकारात्मक जुड़ाव” विषय पर एक संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में अभिभावकों को बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद, भावनात्मक जुड़ाव एवं बेहतर पालन-पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

बताया जाता है कि समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों के 4 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग के कुल 38 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों और कार्यशालाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  कैंप में बच्चों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नृत्य एवं संगीत, ड्राइंग, कला एवं शिल्प तथा मिट्टी के बर्तन निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अवसर पर पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन धनबाद मंडल की उपाध्यक्ष अल्पना झा, मीनाक्षी, शैली सहित संगठन की अन्य सम्मानित सदस्याएं, मंडल के कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!