Tripartite talks held in CCL's Birsa projectTripartite talks held in CCL's Birsa project

खतियानी रैयत परिवार की 10 सूत्री मांगों पर प्रबंधन ने उचित पहल का दिया आश्वासन

बड़कागांव: खतियानी रैयत परिवार उरीमारी, सीसीएल बिरसा प्रबंधन एवं एलएनटी कंपनी प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता बिरसा परियोजना क्लब में बुधवार को हुई। जिसमें खतियानी रैयत परिवार द्वारा दिए गए 10 सूत्री मांग पत्र पर विस्थापितों की ओर से प्रमुखता से अपनी बातों को रखा गया।

सीसीएल प्रबंधन ने परियोजना से संबंधित सभी मांगों को नियमानुसार जल्द से जल्द उचित पहल करने का आश्वासन दिया एवं एलएनटी कंपनी प्रबंधक ने कंपनी में कार्यरत मजदूर एवं विस्थापित से संबंधित ज्वलंत समस्याओं का समाधान हेतु चार दिन का समय लिया।

खतियानी रैयत परिवार ने एलएनटी कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 4 दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विस्थापित ग्रामीण एलएनटी कंपनी का काम अनिश्चितकालीन के लिए बंद रखेगी। मौके पर खतियानी रैयत परिवार के संरक्षक दसई मांझी ने कहा कि एलएनटी कंपनी यहां के विस्थापित एवं स्थानीय मजदूरों के साथ जल्द से जल्द न्याय करने का काम करें अन्यथा एलएनटी कंपनी में विस्थापित ग्रामीण डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन की शुरुआत कर देंगी।

बैठक में मुख्य रूप से बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, खतियानी रैयत परिवार की ओर से दसई मांझी, शनिचर मांझी, कार्तिक मांझी, दिनेश करमाली, सुखू मांझी, सुरेश मुर्मू, रैना मांझी, खेपन मांझी, जागो मांझी, जुगल करमाली, भवानी शंकर प्रसाद, महादेव सोरेन, संतोष प्रजापति, तालो हंसदा, शिकारी टूडू, सुरेन्द्र हंसदा, फूलचंद बेदिया, परमेश्वर सोरेन, भादो करमाली, धनलाल बेदिया, दिनेश टुडू, जितेंद्र यादव, सत्यनारायण बेदिया, सुबितराम किस्कू, विनोद सोरेन, लालजी पावरिया, रामलाल बेदिया, मनोज सिंह, बसंत सोरेन, राजा हेम्ब्रोम, टूला करमाली, बरियत किस्कू, सोमरा पावरिया, राजू पावरिया, मुंशी मुर्मू, मनोज टुडू, किशोर कुमार बेदिया, देवन बेदिया, राजेंद्र बेदिया, सुरेश प्रजापति, सुखदेव किस्कू, गणेश मुर्मू, तुलसी उरांव, अनिल मुर्मू, सुरेन्द्र करमाली, सुरज बेसरा, दीपक मरांडी, राजेश कुमार, कार्तिक यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!