रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सह जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष मुंडा बुधवार की शाम रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक स्थित अपने ऑफिस में थे।
इस दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने ऑफिस में घुसकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग सुभाष मुंडा को अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मौत से आक्रोशित लोगों ने दलादली चौक पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि जमीन करोबार से जुड़े किसी विवाद में सुभाष मुंडा की हत्या की गई है।
बताते चले की मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022 में सुभाष मुंडा भाकपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे लंबे समय से भाकपा से जुड़े हुए थे।
