Deepak Prasad became CO of Patratu and Samaresh Prasad of Gola.Deepak Prasad became CO of Patratu and Samaresh Prasad of Gola.

भोर सिंह यादव वाणिज्य कर आयुक्त झारखंड बने

रांंची: झारखंड के 14 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण और पोस्टिंग की गई है। इसके संबंध में झारखण्ड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। जिसके अनुसार प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी अरवा राजकमल को निदेशक, खान, झारखंड नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त वे निदेशक उद्योग, झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

वहीं निदेशक खान, झारखंड अमित कुमार को स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसके साथ ही वे अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उपाध्यक्ष, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोड्डा के पद पर पदस्थापित संजय सिन्हा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक कृषि, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची शशि प्रकाश झा को  निदेशक, समाज कल्याण, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत संदीप सिंह, को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका सवर्धन सोसायटी (ISLPS), रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। निदेशक, समाज कल्याण, झारखण्ड रांची भुवनेश प्रताप सिंह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जैप आई.टी. झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित घोलप रमेश गोरख संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

अपर सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची अजय नाथ झा आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखण्ड, रांची बनाये गए हैं। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी, रांची सूरज कुमार को निबंधक, सहयोग समितियां, झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।

वहीं प्रतीक्षारत सुशांत गौरव, निदेशक, खेलकूद, झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त किए गए हैं। प्रतीक्षारत फैज अक अहमद मुमताज को उत्पाद आयुक्त, झारखण्ड रांची के पद पर नियुक्त  किया गया है। वे निदेशक, झारखण्ड विभरेज कॉरपोरेशन, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। प्रतीक्षारत भोर सिंह यादव  वाणिज्य कर आयुक्त, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त किए गए हैं। प्रतीक्षारत सुश्री माधवी मिश्रा प्रबंध निदेशक झारखण्ड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची (JIIDCO) के पद पर नियुक्त की गईं हैं।  प्रतीक्षारत आदित्य रंजन निदेशक, पशुपालन, झारखण्ड के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

By Admin

error: Content is protected !!