रांंची: नेहरू युवा केन्द्र एवं जिला प्रशासन रांची के संयुक्त तत्वाधान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन चान्हो प्रखंड मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केन्द्र रांची के डिप्टी डायरेक्टर सर्वेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।
अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र रांची के डिप्टी डायरेक्टर सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान भारत के वीर सपूतों की वीरता का उत्सव मनाने का एक अभियान है। यह अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव का अंतिम भाग है, जो 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ और इसमें जनता की काफी भागीदारी रही है।
कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का लक्ष्य चल रही गतिविधियों में भाग लेकर सभी को देशभक्ति और अपने देश के प्रति प्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करना है। विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियां आयोजित की जानी हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम के दौरान ”अमृत कलश यात्रा” भी निकली जा रही है। यह यात्रा देश के गांवों और अन्य हिस्सों से कलशों में मिट्टी को संग्रहित कर दिल्ली ले जाया जाएगा। जहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में “अमृत वाटिका” बनाने में मिट्टी का उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत हर समुदाय के नायकों के योगदान को मान्यता देने की पहल के तहत शिलाफलकम या स्मारक चिह्न का निर्माण किया जाएगा। इसमें वसुधा बंधन, पंच प्राण प्रतिज्ञा और वीरों का वंदन जैसे कार्यक्रम होंगे। वहीं आगामी 28-29 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड से एक युवा को भी भेजा जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से जितेन्द्र सिंह, पंचायती राज से इस्तियाक अनवर अंसारी, रंजीत कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जीवन कुमार महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
