भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर अमर्यादित बयानबाजी करने पर भाजयुमो ने जताई नाराजगी

रांंची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री पर की गई अमर्यादित बयान की निन्दा की।

मुख्यमंत्री उर्जा संचरण निगम के भ्रष्ट एमडी को करें पदमुक्त : किसलय

किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चल रही वर्तमान सरकार के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी प्रवक्ता बन बैठे हैं। जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश के मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री को उर्जा विभाग में चल रहे टेंडर घोटाला की ओर ध्यान आकृष्ट कर  जांच कराने के लिए पत्र लिखते हैं, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा संचरण निगम के भ्रष्ट एमडी केके वर्मा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए प्रवक्ता बन गयें हैं और अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए अमर्यादित बयान दे रहे हैं।

कहा कि एमडी केके वर्मा सेवानिवृत होने के बाद भी सेवा विस्तार लेकर संचरण निगम के एमडी बने हुए हैं।  पूरा झारखंड जान रहा है कि केके वर्मा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वसूली कंपनी के एमडी बने हुए हैं। कहा कि दूसरी ओर विभाग में समान एवं निजी कंपनियों से बिजली खरीद के लिए जीएम स्तर के अधिकारी होते हैं, परंतु कमीशन के लिए यह काम  केके वर्मा सिंडिकेट के जूनियर स्तर के अधिकारी के माध्यम से कराया जा रहा है ।जबकि विभाग में जीएम स्तर के अधिकारी भरे पड़े हैं।

किसलय तिवारी ने कहा कि केके वर्मा का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होने वाला है। वे सोच रहे हैं कि बाबूलाल मरांडी के खिलाफ बोलने से एक बार फिर सेवा विस्तार मिल जाएगा और हम अपना भ्रष्टाचार भी छुपा लेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से अविलंब उर्जा संचरण निगम के एमडी पद से मुक्त करते हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। कहा कि  इन्हें पद से मुक्त करने तक हम चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे। सभी जिलों में पुतला दहन किया जाएगा।

By Admin

error: Content is protected !!