बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत सचिवालय में अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023 का क्रियावायन तथा वन अधिकार समिति के पुनर्गठन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने किया। ग्राम सभा में बतौर पर्यवेक्षक अमीन अमरेन्द्र कुमार, रोजगार सेवक राजू कुमार उपस्थित रहे।

वन अधिकार समिति के सदस्यों का हुआ चयन

सभा में वन अधिकार समिति के 15 सदस्यों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष सिगु मांझी, सचिव रमेश किस्कू एवं सदस्यों में आशा देवी, आशा लता देवी, भादो करमाली, कार्तिक मांझी, मनिक लाल करमाली, असमीना प्रवीण, सुनीता बेसरा, जतरू मांझी, अमन हेम्ब्रोम, शंकर टुडू, शांति देवी, फलासरी देवी, विकास किस्कू का चयन किया गया।

ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, उप मुखिया सतीश कुमार, वार्ड सदस्य फुलमती देवी, लालमुनी देवी, सरस्वती कुमारी, सोनी देवी, डॉ जी आर भगत, रवि पवरिया, महादेव बेसरा, दिनेश करमाली, राजपति कुमार, संजय कुमार टुडू, तालो बेसरा, कौलेश्वर मांझी, मुनिश मांझी, सुखू मांझी, सीतामुनी देवी, अंजू कुमारी, लक्ष्मी हेंब्रोम, बबीता देवी, शारदा देवी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, ममता देवी, तेतरी देवी, फूलमूनी देवी, शांति देवी, अफरीदा खातून, मनु टुडू, लखन, मनाराम मांझी,राम बेसरा, प्रभू मांझी, आनन्द टुडू, राजेश बेसरा, सुरेन्द्र मांझी, भोला रविदास, कुला प्रजापति, गीता देवी, फूल कुमारी देवी, सुनीता बेसरा, फुलमनी देवी, सुजाता देवी, साबी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!