बड़कागांव: आंगो पंचायत में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र भुईयां और संचालन विनोद बेसरा ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य संयोजक संजय सिंह और विशिष्ठ अतिथि मोहन सोरेन, रश्मि टुडू, हेमंत भुईयां और इंद्रदेव राम उपस्थित रहे। 

बैठक में झामुमो आंगो पंचायत कमेटी का गठन किया गया। साथ ही सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। अवसर पर मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सीधे जनता तक लाभ पहुंचा रही है। आम लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। हेमंत सरकार की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने और झामुमो को और मजबूत करने की जरूरत है।

पंचायत की विस्तारित कमेटी में अध्यक्ष राजेंद्र भुईयां उपाध्यक्ष सीतेश्वर गंझू , कंदरू मुंडा, तिलेश्वर भुईयां, सचिव लहसुन गंझू, संयुक्त सचिव उगन गंझू ,जागेश्वर भुईयां, संतोष मरांडी, संगठन सचिव विनोद मिश्रा कोषाध्यक्ष नरेश प्रजापति सहित कार्यकारिणी सदस्यों में संजय गांधी, राजेंद्र गांझु, संजय कुमार, दिनेश गांझू, सानिया देवी, धनेश्वर गंझू, प्रमिला देवी, शकुंती देवी, मनी देवी, वीर बहादुर गंझु, दिनेश गांझू, नरेश मरांडी, सुरेश भुईयां ,जागी गांझू ,संजय कुमार ,सनोज गंझु,जितेंद्र गंझू आदि शामिल हैं। 

By Admin

error: Content is protected !!