India beats Malaysia 5-0 on the second day of Champions Trophy 2023

चैपियंस ट्रॉफी 2023: वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को शानदार खेल का नजारा दिखा। मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्टोटर्फ स्टेडियम के तीसरे मुकाबले में भारत ने मलेशिया पर 5-0 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम शुरुआत से ही मलेशिया की टीम पर हावी रही। भारतीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने दो गोल दागे। वंदना कटारिया को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। 

चैंंपियंस ट्रॉफी के दूसरे दिन जापान ने कोरिया और चीन ने थाईलैंड को हराया

वहीं दूसरा मुकाबला चीन और थाईलैंड के बीच हुआ। जिसमें चीन की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 6-0 से हरा दिया। चीन की टीम की जोंग जियाकी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। जबकि शनिवार को हुए पहले मुकाबले में जापान ने कोरिया को 4-0 से हराया।

इससे पूर्व शुक्रवार को जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराया था। जबकि शुक्रवार को दूसरे मुकाबले में कोरिया ने चीन को 1-0 से पराजित किया था। वहीं भारत ने थाईलैंड को 7-1 से करारी मात दी थी।

By Admin

error: Content is protected !!