रामगढ़: संविधान दिवस रविवार को सौन्दा ‘डी’ पंचायत स्थित अंबेडकर भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री रूदल कुमार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
अवसर पर रूदल कुमार ने कहा कि 26 नवंबर के स्वतंत्र भारत के संविधान को अंगीकार किया गया था। आज संविधान के कारण ही देशवासी सम्मान और अधिकार के साथ जीवनयापन कर राष्ट्र की प्रगति एवं समाज की समृद्धि में योगदान दे रहे हैं।
वहीं संविधान दिवस के अवसर पर मुखिया उपेंद्र शर्मा ने मुखिया फंड से अंबेडकर भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर उप मुखिया संजय भारती, भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी संतोष शर्मा, प्रदीप तुरी, नागेंद्र कुमार, मोती लाल, उमेश करमाली, उपेंद्र कुमार सहित उपस्थित थे।