Chhath temple committee distributed kheer on Kartik Purnima

रामगढ़: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भुरकुंडा के नलकारी नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही देव दीपावली पर दीप प्रज्जवलित कर नदी की धारा में प्रवाहित किया। स्नान-दान के उपरांत श्रद्धालुओं ने छठ मईया, सूर्य देव और मां गंगा मंदिर में पूजा अर्चना कर मंगलकामना की।

अवसर पर भुरकुंडा छठ मंदिर के निकट मंदिर कमेटी के सौजन्य से श्रद्धालुओं को बीच खीर वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने खीर के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष संजीत राम, सचिव अशोक तिवारी, मुखिया अजय पासवान, संजय मिश्रा, दीपक कुमार गोपाल करमाली, शंभू दुबे, जोगेंद्र करमाली, विजय राम, काला बाबू, पिंटू सागर, अशोक राम, अमृत सागर, कैलाश करमाली, नारायण करमाली, सुदीप कुमार, सचिन कुमार, भोला कुमार ने योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!