रामगढ़: पतरातू प्रखंड के देवरिया पंचायत भवन परिसर मे बुधवार को आदिवासी मूलवासी विकास समिति के सौजन्य से कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भदानीनगर ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद शामिल हुए। अवसर पर देवरिया और मतकमा के सैंकड़ों असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भदानीनगर ओपी प्रभारी धनंजय कुमार ने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा बड़े परोपकार का काम है। एक दूसरे के सहयोग से ही समाज में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है।
वहीं समाजसेवी राजेंद्र मुंडा ने कहा कि बढ़ती ठंड के मद्देनजर गरीब, दिव्यांग, असहाय लोगों को कंबल दिया गया है। जिससे उन्हें ठंड में परेशानी न उठानी पड़े। जरूरतमंदों का सहयोग आगे भी जारी रहेगा।
मौके पर समाज सेवी राजलाल मुंडा, पुर्व मुखिया राजेंद्र मुंडा, उप मुखिया जितेंद्र मुंडा, तिरता मुंडा, विरेंद्र मांझी, दुन्दुवा मुंडा, चरकु मुंडा, रामनाथ यादव, लालो देवी, गणी देवी, सहित कई लोग उपस्थित थे।