Chief laid the foundation stone of PCC path in Giddi

हजारीबाग: डाड़ी प्रखंड के गिद्दी ‘क’ पंचायत के वार्ड संख्या तीन में गुरूवार को मुखिया कविता देवी ने पीसीसी पथ का शिलान्यास विधिवत रूप से नारियल फोड़कर किया। 330 फीट का पीसीसी पथ फागु के घर से नागेश मिश्रा के घर तक 15 वीं वित्त योजना मद से बनाया जाएगा।

अवसर पर मुखिया कविता सिंह ने बताया कि तकरीबन दो लाख 91हजार 706  रूपये राशि की लागत से पथ का निर्माण कराया जाएगा। पथ निर्माण के ठिकेदार अध्यक्ष धीरज नाग एवं सचिव लव कुमार मिश्रा होंगे। इस मौके पर वार्ड सदस्य सूरज कुमार सिंह, दिलीप तिवारी, संजय त्रिपाठी, विक्रांत कुमार, हीरा नाग, अमरजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।