बड़कागांव: प्रखंड मुख्यालय से गुरूवार को विभिन्न पंचायत के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को रवाना किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल द्वारा हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि यह वाहन 14 दिसंबर को सीकरी पंचायत बड़कागांव पूर्वी पंचायत, पश्चिमी पंचायत एवं बड़कागांव मध्य पंचायत में भ्रमण करेगी।यह भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं का लाभ संभावित लाभुकों को देते हुए सत प्रतिशत अच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य यह संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रथ में लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के समक्ष लोगों ने सेल्फी भी लिया।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, बीपीओ हीरो महतो,अरुण पासवान, प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार ,रोजगार सेवक शंभू रविदास, सुबोध सिंह , युगेश्वर राम, बाल विकास केंद्र की प्रवेक्षिका का पूजा राय, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, पूर्व उप मुखिया नरसिंह महतो समेत अन्य शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!