रामगढ़: श्री गुरुद्वारा साहिब में रविवार को सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया। अवसर पर रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। स्त्री सत्संग द्वारा विशेष दीवान का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे हुआ और समापन दोपहर 1:45 बजे हुआ।

कार्यक्रम मे पटना साहिब से आए हजूरी रागी भाई अरविंद सिंह और सरबजीत सिंह ने मधुर शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया।  गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरजीत सिंह ने अपने वचनों से संगत को शहीदी की गुरु सीख की राह बताई। वहीं अरदास के साथ ही दीवान की समाप्ति हुई। धन्यवाद ज्ञापन स्त्री सत्संग की जसमीत कौर सोनी ने किया। अवसर गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर भी चलाया गया।

कार्यक्रम में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा रामगढ़ गुरुद्वारा मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मित प्रधान हैप्पी छाबड़ा, हरदीप सिंह होरा मीडिया चीफ करमजीत सिंह जग्गी मनमोहन सिंह लांबा कुलजीत सिंह कालरा, पप्पू जससल, पुष्पिंदरपाल सिंह छाबड़ा, बंटी चमन, देवेंद्र सिंह अरोड़ा, रविंद सिंह छाबड़ा, बिट्टू सिंह चंडोक, अजैब सिंह सिंह, विंसी कोहली,जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह कालरा,बबलू, कमल जस्सल, अजय सिंह छाबड़ा परमजीत सिंह सैनी जसकीरत सिंह भाटिया, अनमोल आनंद जसकीरत सिंह सैनी रौनक सिंह गुरजोत सिंह नरेंद्र सिंह होरा गुरदीप सिंह सैनी,कमलजीत सिंह लांबा, इकबाल सिंह, यश छाबड़ा, राजा कालरा, इंद्रजीत सिंह जस्सल प्रीतम सिंह, रज्जी गांधी, विनसी कोहली, रवींद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह सहित स्त्री सत्संग की कई महिलाएं शामिल थीं।

By Admin

error: Content is protected !!