हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गयपहाड़ी पंचायत सचिवालय में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर पंचायत की मुखिया कलावती देवी के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को पुष्प अर्पित किया गया।
अवसर पर संविधान की महत्ता तथा हमारे देश के वीर शहीदों को याद करते हुए उनके कुर्बानियों को शत -शत नमन करते हुए मुखिया कलावती देवी ने कहा कि अपने देश के संविधान से मिले नागरिकों का अधिकार तथा कर्तव्यों का निर्वाहन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के लोगों को कदम से कदम मिलाकर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। जिससे पंचायत का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छोटेलाल मेहता, उप मुखिया गुनेश्वर प्रसाद, वार्ड सदस्य सरिता देवी, ममता देवी, मुन्ना प्रसाद, मनोज प्रसाद, सोनिया देवी, प्रकाश प्रसाद, प्रधानाध्यापक शशिभूषण प्रसाद, उपेन्द्र शर्मा, चिंतामनी प्रसाद, नवीन कुमार, निरंजन साव, अजय साव, कृष्णदेव प्रसाद, भीम कुमार, रामेश्वर चौधरी, अर्जुन प्रसाद, बुलाकी मियां, कलीम अंसारी, विजय कुमार, चेतलाल पंडित, अजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार आजाद, प्रज्ञा केंद्र संचालक दुलारचंद यादव, पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
