रांची: पिठोरिया के इचापिड़ी पंचायत में बारह पड़हा सोहराय डायर जतरा के अवसर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान रोल एफसी और उपमुखिया इचापिड़ी की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पेनल्टी शूटआउट में रोल एफसी ने जीत दर्ज की।
उद्घाटन समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वर्तमान पंचायत समिति सदस्य ऐनुल हक अंसारी, मुखिया लाखो उरांव, उपमुखिया मो. गुफरान अंसारी, वार्ड सदस्य पंचम उरांव, ग्राम प्रधान पेप्ला उरांव और पूर्व मुखिया सोमरा उरांव मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जतरा के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रामीण युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देता है। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी जुटे।

