रामगढ़: बरकाकाना बीआरसी में मंगलवार को पतरातू प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के कई स्कूलों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों  की ओर से विज्ञान आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल लगाये गये। अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बीचा को बेहतरीन चंद्रयान-3 मॉडल के लिए विजेता घोषित किया गया। वहीं कन्या मध्य विद्यालय भुरकुंडा और मध्य विद्यालय सौंदा ‘डी’ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

उत्क्रमित उचित विद्यालय के मॉडल को कक्षा आठवीं के छात्रों द्वारा बनाया गया। जिसमें बॉबी कुमारी, प्रीति बेदिया, संजना कुमारी, अमर सिंह, अनोज मुंडा, राहुल कुमार बेदिया और संदीप बेदिया शामिल हैं।  इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

प्रधानाध्यापक रौशन कुमार बेदिया ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बच्चों की लगन और  परिश्रम के फलस्वरूप विद्यालय को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बेहतर मार्गदर्शन के लिए शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं। बताया कि आगे 16 फरवरी को रामगढ़ जिला स्तरीय प्रदर्शनी में विद्यालय भाग लेगा। वहीं हर्ष व्यक्त करनेवालों में शिक्षक समीर कुमार साहू, चंद्र मोहन महतो, देवनाथ महतो, छाया कुमारी, कुमारी माधुरी,  लता सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!